गोपालगंज – चर्चित अटल हत्याकांड मामला। जिले के व्यवहार के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भोरे विधानसभा के पूर्व सीपीआई माले प्रत्याशी जितेंद्र पासवान को सुनाई उम्र कैद की एवं 50 हज़ार अर्थदंड की सज़ा। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर एक साल की अतिरिक्त कारावास की सजा। विजयीपुर थाने के कोरेयां गांव में 2 दिसंबर 2021 को भूमि विवाद में आरोपियों ने अटल पांडेय को चाकू मारकर किया था घायल, इलाज के दौरान अटल की हो गई थी मौत।



